मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनके जन्मदिन उपलक्ष्य में पूरे महाराष्ट्र भर में विविध सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में चंद्रपुर शहर में विधायक किशोर जोरगेवार के मार्गदर्शन में तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष सुभाष कासनगोटूवार के नेतृत्व में जाकीर हुसेन उर्दू स्कूल में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व में ही आवाहन किया था कि इस वर्ष उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाए। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए राज्यभर में विभिन्न स्थानों पर नोटबुक वितरण, रक्तदान शिविर, आरोग्य जांच शिबिर, रोजगार मेळावे आदि कार्यक्रमों के माध्यम से यह विशेष दिन मनाया जा रहा है।
चंद्रपुर में मुस्लिम समाज और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से राशीद हुसैन के आयोजन में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राशीद हुसैन, सोहेल शेख, चांद सैय्यद, सज्जाद अली, जफर सिद्दीकी, आमीन शेख, एहतेशाम शेख, सलमान शेख, शकील भाई, समीर शेख, साजिद खान, कौसर खान, हमीदा सैय्यद, राबिया खान, आसिया सैय्यद आदि की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग तक शैक्षणिक संसाधन पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास किया गया












