चंद्रपुर में पहली बार गरबा महोत्सव

33

चंद्रपुर शहर में पहली बार गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उपक्रम यशश्री फाउंडेशन और महेश्वरी सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है इस महोत्सव का उद्देश्य शहर के युवाओं और नागरिकों को अपने सुप्त गुण प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है, साथ ही सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना भी है। शहर के कई नागरिकों को सांस्कृतिक खेल और कार्यक्रमों की रुचि होती है, लेकिन उन्हें मंच उपलब्ध नहीं होता। यशश्री फाउंडेशन ने इसी विचार को ध्यान में रखते हुए यह अभिनव पहल की है।
इसी क्रम में 20 सितंबर को महेश्वरी भवन, चंद्रपुर में एक दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव के माध्यम से युवा वर्ग को नृत्य, संगीत और पारंपरिक खेलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा, जिससे पूरे शहर में उत्साह और आनंद का वातावरण बन गया है विशेष आकर्षण के रूप में इस महोत्सव में ‘गरबा क्वीन’ और ‘गरबा किंग’ प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
यशश्री फाउंडेशन और महेश्वरी समाज मंडल की इस पहल से शहर के सांस्कृतिक वातावरण को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

bottom